गिरडीह, मई 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अपहरण के चंद घंटे बाद अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने अपहरण में शामिल पांच अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। अपहरण कर फिरौती मांगने की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आयी। एसपी डॉ बिमल कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल एसआईटी का गठन कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद एसपी के निर्देश पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चाईना मोड़ चुंजका जंगल से अपहृत को पुलिस ने बरामद कर लिया। एसपी डॉ बिमल कुमार ने सोमवार की शाम पत्रकार सम्मेलन कर फिरौती के लिए किए गए अपहरण के मामले का उद्भेदन किये जाने की जानकारी दी। क्या है मामला : एसपी ने बताया कि 24 मई की संध्या लगभग 07:50 बजे गाण्डेय थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ पंचायत के पाण्डेयडीह निवासी इकबाल अंसारी के द्वारा बताया गया ...