चंद्र प्रकाश बने क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री
आगरा, अप्रैल 17 -- अंतर्राष्ट्रीय एथलीट चंद्र प्रकाश राजपूत को क्रीड़ा भारती का जिला मंत्री मनोनीत किया गया है। ब्रज प्रांत अध्यक्ष रीनेश मित्तल ने एक बैठक में उनका मनोनयन किया। बैठक में कबड्डी पर चर्चा की गई और जनपद में 100 लोगों का पंजीकरण करते हुए हर ब्लॉक में खेल के आयोजन कराने और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुलश्रेष्ठ ने की। इस दौरान राजेश कुशवाह, देवजीत घोष, रूपेश अग्रवाल, वीरेंद्र वर्मा, अजय, शरद शर्मा, फलीराम, अर्निका माहेश्वरी, ईशा आदि उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- fd sgfdsg यह भी पढ़ें- खेल प्रशिक्षकों की तैनाती होगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.