कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर, संवाददाता। चकेरी के चंद्रनगर में मंगलवार दोपहर तेज धमाका होने से इलाके में सनसनी मच गई। किसी ने बम फोड़ने की तो किसी ने मिनी सिलेंडर में विस्फोट की बात कही। हालांकि, धमाका पटाखों से बारूद निकालने के बाद उसमें आग लगने से हुआ था। हादसे में दो किशोर झुलस गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें कांशीराम से उर्सला अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चंद्र नगर निवासी अनिल शटरिंग का काम करते हैं। अनिल ने बताया कि मंगलवार दोपहर 6 वर्षीय बेटा लक्ष्य और 10 वर्षीय अंश घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान उन्हें कहीं से पुराने पटाखे पड़े मिल गए। जिसका उन्होंने एक कागज पर बुरादा निकालकर जमा किया, फिर उसमें माचिस से आग लगा दी। अचानक तेज धमाका होने से इलाके में सनसनी मच गई। वहीं बारूद की चपेट में बच्चों के हाथ - पैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.