नई दिल्ली, मार्च 3 -- फाल्गुन पूर्णिमा के दिन 3 मार्च 2026 को लगा साल का पहला चंद्र ग्रहण अब समाप्त हो चुका है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दोपहर करीब 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ था और शाम लगभग 6 बजकर 48 मिनट पर इसका मोक्ष यानी समाप्ति हो गई। ग्रहण समाप्त होते ही कई मंदिरों के कपाट दोबारा खोले जाने लगे हैं और लोग स्नान, पूजा और दान जैसे धार्मिक कार्यों की तैयारी कर रहे हैं। इस बार का चंद्र ग्रहण आंशिक यानी खंडग्रास चंद्र ग्रहण था। खास बात यह रही कि यह ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा और होली के पर्व के आसपास पड़ा, इसलिए धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से इसे महत्वपूर्ण माना गया। हालांकि वैज्ञानिक रूप से चंद्र ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है, लेकिन भारतीय परंपराओं में ग्रहण से जुड़े कई धार्मिक नियम और मान्यताएं भी प्रचलित हैं। कब लगा और कब समाप्त हुआ चंद्र...