नई दिल्ली, अगस्त 25 -- Chandra Grahan 2026 Horoscope: साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण शनि की कुंभ राशि और राहु के शतभिषा नक्षत्र में लगेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए इसका सूतक काल और उसके नियम मान्य नहीं होंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि चंद्र ग्रहण एक अशुभ घटना है, जिसका आमतौर पर राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव ही पड़ता है। ग्रहण की दृश्यता देश में नहीं है लेकिन इसका प्रभाव देश-दुनिया के अलावा मानव जीवन पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए चंद्र ग्रहण के परिणाम सामान्य हो सकते हैं, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। जानें चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।चंद्र ग्रहण की स्थिति: यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं होकर एक आंशिक चंद्र ग्रहण है। इसकी शुरुआत 28 अगस्त को होगी। इसकी शुरुआत भारत...