मुरादाबाद, मार्च 3 -- चंद्र ग्रहण की वजह से लोगों ने घर में ही रहना बेहतर समझा और सड़कों बाजारों में सन्नाटा रहा लेकिन जैसे ही इफ्तार का समय नजदीक आया, रोजेदारों की भीड़ बाजारों में पहुंच गई और बाजारों में काफी चहल पहल बढ़ गई। मंगलवार की अपराह्न जैसे ही चंद्र ग्रहण शुरू हुआ उससे पहले लोग घरों में कैद हो गए और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। बहुत कम संख्या में लोग घरों से बाहर निकले। लेकिन जैसे ही इफ्तार का समय नजदीक आया मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में महिलाओं सहित बाजारों में पहुंच गए और खरीदारी शुरू कर दी जिससे बाजारों में चहल-पहल काफी पड़ गई और जाम की नौबत आ गई। सबसे ज्यादा भीड़ कदीर तिराहा ,चलचित्र ढाल चौराहा,मीना बाजार और पुराने स्योहारा बस स्टैंड पर रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.