चंद्र ग्रहण पर बंद रहेगा बेलखरनाथ मंदिर का कपाट
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद । चंद्र ग्रहण को लेकर मंगलवार को पौराणिक धाम बाबा बेलखरनाथ मंदिर का कपाट सुबह 6:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक बंद रहेगा। पीठाधीश्वर लाल बिहारी ओझा ने बताया कि मंगलवार को सूतक काल होने से अस्थाई रूप से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन स्थगित रहेगा। हालांकि सूतक काल रोगी, बालक, वृद्ध और गर्भवती महिलाओं के लिए वर्जित नहीं होगा। लेकिन दोपहर तीन बजकर 47 मिनट से 7 बजे तक इन तीनों के लिए भी मान्य होगा। रात आठ बजे आरती के बाद मंदिर का कपाट खुल जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण काल में मंदिर के कपाट बंद रखने की परंपरा है। सूतक काल में जप कीर्तन भजन आदि होंगे। सेवइत परिवार व समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.