नई दिल्ली, अगस्त 26 -- वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य की प्लेसमेंट का बहुत महत्व होता है। सूर्य की राशि और नक्षत्र परिवर्तन का असर लगभग हर एक राशि पर पड़ता है। इस वक्त सूर्य केतु के नक्षत्र मघा में गोचर कर रहे हैं। बीते 17 अगस्त को ही सूर्य इस नक्षत्र में आए हैं। अब चंद्र ग्रहण से 2 दिन बाद सूर्य फिर से नक्षत्र बदलने वाले हैं। आने वाली 31 अगस्त को सूर्य पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में जाएंगे। इसके बाद एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल 5 राशियों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इन पांचों राशियों की जिंदगी में 31 अगस्त के बाद से कई चीजें सही ट्रैक पर चलती हुई नजर आएंगी। जानिए आखिर ये 5 राशियां कौन सी हैं?31 अगस्त से इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ-मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए 31 अगस्त के बाद का समय राहत...