प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- प्रतापगढ़। चंद्र ग्रहण के सूतक काल होने के कारण मंगलवार सुबह सात जिले के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए और शाम सात बजे पुजारियों ने कपाट खोले। इसके बाद दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो गया। सूतक काल शुरू होने से पहले ही मंदिरों के पुजारी ने शृंगार, आरती और पूजन कर मंदिरों का कपाट बंद कर दिया। मां बेल्हा देवी धाम, बलीपुर स्थित काली मंदिर, बाबा बेलखरनाथ धाम, घइसरनाथ धाम, भयहरणनाथ धाम, हौदेश्वरनाथ धाम सहित जिले के सभी मंदिरों पर मंगलवार को पूरे दिन सन्नाटा रहा। शाम सात बजे सूतक काल खत्म होने के बाद मंदिरों के कपाट खोले गए और शृंगार आरती के बाद पूजन का सिलसिला शुरू हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.