विकासनगर, मार्च 3 -- पछुवादून में चंद्रग्रहण मंगलवार दोपहर बाद 3:19 बजे शुरू होकर शाम 6:47 बजे समाप्त हुआ। सूतक काल के चलते क्षेत्र के सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। इन्हें ग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धिकरण करके रात 8:30 बजे खोला गया। कपाट बंद होने से पहले मंदिरों में मंगला आरती की गई। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार ग्रहण लगने से नौ घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। इसके चलते मंदिरों में विशेष सतर्कता बरती गई। महासू धाम हनोल, बाशिक महासू मंदिर मैंद्रथ, पवासी महासू मंदिर ठडियार, शेडकुड़िया देवता मंदिर रायगी समेत पछुवादून के सभी मंदिरों के कपाट सुबह की आरती और भोग के बाद विधिवत रूप से बंद कर दिए गए थे। सूतक लगने से पहले मंदिरों में मंगला आरती और श्रृंगार आरती संपन्न हुई। देर शाम ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिरों में शुद्धिकरण की प्रक्रिया संपन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.