आगरा, मार्च 3 -- जनपद में मंगलवार को चंद्रग्रहण की वजह से तीर्थ नगरी सोरों, शहर व कस्बों के मंदिरों के कपाट बंद रहे। शाम के समय चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में साफ सफाई की गई। मंदिरों में शाम के समय पूजा अर्चना व भव्य आरती भी आयोजित की गई। मंगलवार की सुबह तीर्थ नगरी सोरों के वराह मंदिर, गंगामाता मंदिर, सोमेश्वर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह की पूजा अर्चना के बाद कपाट बंद कर दिए गए। चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद मंदिरों में सफाई कर मूर्तियों का श्रंगार किया गया। इसके बाद भक्तों के लिए मंदिरों के कपाट खोले गए। चंद्र ग्रहण के दौरान घरों में भी लोगों ने भजन कीर्तन किए। शहर के चामुंडा मंदिर, गंजडुंडवारा के मंदिरों समेत अन्य मंदिरों में भी दिनभर कपाट बंद रहे। शाम के समय हुई आरती में लोगों ने भागीदारी की। चंद्र ग्रहण के बाद श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.