एटा, मार्च 3 -- मंगलवार को चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए घरों में मौजूद रहे लोग दिनभर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर समय गुजारते देखे गए। होली के त्योहार पर पड़ने वाले चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों में तरह-तरह की आशंकाएं और दुष्प्रभाव को लेकर मन में डर बना रहा। इससे बचने के लिए लोगों को घर, प्रतिष्ठानों में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर समय गुजारते देखा गया। मंगलवार को दोपहर बाद ही शहर के सभी मंदिरों, पूजाघरों के कपाट बंद हो गये। ग्रहण की अवधि समाप्त होने के बाद लोगों ने मंदिर, पूजा-घरों को खोलकर साफ-सफाई। उसके साथ ही स्नान कर पूजा-अर्चना की। चंद्र ग्रहण के बाद ही लोगों ने खानपान किया। ग्रहण के दौरान बुजुर्ग महिला-पुरुषों को भजन-कीर्तन करते भी देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.