लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- मंगलवार को चंद्र ग्रहण के चलते शहर के पौराणिक शिव मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों के कपाट निर्धारित समय से पूर्व बंद कर दिए गए। ग्रहण अवधि के दौरान श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहा और मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। ग्रहण समाप्ति के बाद शाम को विधि-विधान के साथ मंदिरों के कपाट खोले गए। पुजारियों द्वारा गंगाजल से शुद्धिकरण कर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। इसके पश्चात विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। गोला के पौराणिक शिव मंदिर में ग्रहण के उपरांत दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.