धनबाद, मार्च 2 -- श्री श्री रामराज मंदिर चिटाही धाम के पट 3 मार्च, मंगलवार को सुबह 06 बजे से बंद रहेंगे। 4 मार्च , बुधवार को सूर्योदय के बाद प्रतिमाओं के अभिषेक और पूजन-शृंगार के उपरांत सुबह लगभग 10:30 बजे पट खोले जाएंगे। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को शाम 06 बजे से चंद्र ग्रहण प्रारंभ हो रहा है, जिसका मोक्ष शाम 06:48 बजे होगा। ग्रहण स्पर्श के 9 घंटे पूर्व यानी 3 मार्च को सुबह 6.30 बजे से ही सूतक प्रारंभ हो रहा है। सूतक काल में मंदिर में प्रवेश वर्जित होने के कारण पट बंद कर दिए जाएंगे। 4 मार्च को सूर्योदय के बाद सभी प्रतिमाओं के अभिषेक और विधिवत पूजन के बाद ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खुलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.