नई दिल्ली, अगस्त 13 -- 28 august ko chandra grahan kab se kab tak hai: पूर्ण सूर्य ग्रहण के बाद अब खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों को 28 अगस्त 2026 को लगने वाले चंद्र ग्रहण का इंतजार है। इस दिन श्रावण पूर्णिमा है। इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। चंद्र ग्रहण के दिन आसमान में लाल रंग का गहरा चमकता हुआ चांद नजर आएगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। यह साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण के दौरान धीरे-धीरे पृथ्वी की गहरी छाया (अम्ब्रा) चंद्रमा का लगभग 93 से 96 प्रतिशत तक हिस्सा ढक लेगी। इस वजह से चंद्रमा पूरी तरह से काला दिखने के बजाए गहरे तांबे जैसे लाल रंग का नजर आएगा। इस घटना को ब्लड मून कहा जाता है। यह एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इसके पहले इस तरह का चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगा था। अब लोगों के मन में स...