औरैया, मार्च 3 -- औरैया, संवाददाता। आकाश में घटित हुई खगोलीय घटना चंद्र ग्रहण का प्रभाव जिले भर के मंदिरों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। मंगलवार को सूतक काल प्रारंभ होते ही औरैया जनपद के छोटे-बड़े सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप पुजारियों ने विधि-विधान से गर्भगृह के पट बंद कर दिए। सूतक काल शुरू होने के साथ ही मंदिरों में सामान्य चहल-पहल कम हो गई थी। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस अवधि में भगवान की मूर्तियों का स्पर्श वर्जित माना जाता है। इसी के चलते पुजारियों ने सुबह की नियमित पूजा-अर्चना और आरती के बाद कपाट बंद कर दिए। देवकली और मंगला काली मंदिर में सुबह आरती के पश्चात बाहर सूचना चस्पा कर दी गई कि ग्रहण समाप्ति और शुद्धिकरण के बाद ही दर्शन संभव होंगे। जिले के प्रसिद्ध ह...