रामपुर, मार्च 3 -- होली से ठीक पहले मंगलवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण को लेकर शहर में विशेष धार्मिक सतर्कता देखी गई। सूतक काल प्रारंभ होते ही सुबह 6:20 बजे से ही शहर के सभी छोटे-बड़े मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए, जो शाम तक बंद रहे। सूतक काल में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और नियमित पूजा-अर्चना अस्थायी रूप से स्थगित रही। शहर के प्रमुख मंदिरों- भमरोआ मंदिर, श्री श्याम मंदिर , माई का थान मंदिर, श्री हरि मंदिर,श्री शिव मंदिर,कृष्णा मंदिर सहित अन्य प्रमुख देवालयों के कपाट भी सूतक लगते ही बंद कर दिए गए। मंदिरों में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों को विधि-विधान से ढक दिया गया है और ग्रहण काल तक किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान नहीं हुए। पंडित संदीप कौशिक के अनुसार ग्रहण का स्पर्श अपराह्न 3:20 बजे हुआ और मोक्ष शाम 6:47 बजे। ग्रहण की कुल अवधि 3 घं...