नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Chandra Grahan 28 August 2026, Blood Moon Visibility in India: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन श्रावण (सावन) पूर्णिमा भी है। इस बार सावन पूर्णिमा पर साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। खोगल वैज्ञानिकों के अनुसार, यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन इसकी दृश्यता का प्रभाव करीब-करीब पूर्ण चंद्र ग्रहण की तरह ही होगा। इसके पीछे का कारण है पृथ्वी की गहरी छाया (अम्ब्रा) चंद्रमा के करीब 93 प्रतिशत हिस्से का ढकना है। कहा जाता है कि जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तो सूर्य की किरणें पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरते समय थोड़ा मुड़ जाती हैं। इस वजह से चंद्रमा गहरा काला रंग की बजाए काफी गहरा लाल रंग का नजर आता है। इसे 'ब्लड मून' कहा जाता है। जानें क्या भारत म...