रांची, जनवरी 4 -- रांची। नाथ संप्रदाय के नाटेश्वरी पंथ से जुड़े चंद्र अघोर आश्रम में डॉ. रामनाथ अघोरी एवं उनके शिष्य बाबा वीरनाथ अघोरी की वार्षिकी के अवसर पर संतों का भव्य समागम आयोजित किया जा रहा है। यह मुख्य वार्षिक कार्यक्रम आगामी 6 जनवरी को संपन्न होगा। आश्रम प्रशासन के अनुसार, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा वीरनाथ अघोरी की वार्षिकी पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाई जा रही है। 6 जनवरी की तिथि का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दिन बाबा वीरनाथ अघोरी का 'संख्याढाल संस्कार' संपन्न हुआ था। बाबा वीरनाथ अघोरी की यह स्पष्ट इच्छा थी कि उनका संख्याढाल कार्यक्रम उनके गुरु डॉ. रामनाथ अघोरी की पुण्यतिथि के दिन ही आयोजित हो, जिसके लिए उन्होंने अपने शिष्यों को पूर्व में ही निर्देशित किया था। इस पावन अवसर पर पूरे भारतवर्ष से लगभग 500 साधु-संतों के ...