मथुरा, मार्च 28 -- वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में रामनवमी पर राधा-वृंदावन चंद्र का 20वां पाटोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास से मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर राममय हो गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर में भव्य पुष्पसज्जा हुई, जहां फूलबंग्ला आकर्षण का केंद्र रहा। वैदिक मंत्रोच्चारण से विग्रहों का महाभिषेक किया एवं भगवान को 56 भोग अर्पित किए। वहीं श्रीराम तारक यज्ञ, हरिनाम संकीर्तन एवं महाआरती का भव्य आयोजन हुआ। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर अध्यक्ष चंचलापति दास ने रामचरितमानस के संदर्भ में कहा कि प्रभु राम एवं कृष्ण एक ही परम तत्व के भिन्न स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम मर्यादा एवं धर्म के प्रतीक, तो श्रीकृष्ण प्रेम एवं लीला से भक्तों का मार्गदर्शन करते हैं। उत्सव में मथुरा, आगरा, लखनऊ, दिल्ली, नोएडा, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.