मथुरा, जुलाई 16 -- छटीकरा,भगवान श्री जगन्नाथ की विश्वविख्यात रथयात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भगवान के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया। संपूर्ण मंदिर परिसर हरिनाम संकीर्तन, मृदंग एवं करताल की मधुर ध्वनि तथा जय जगन्नाथ के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा। यह आयोजन विशेष रूप से संस्था में कार्यरत संतों, भक्तों एवं साधुओं के परिवारों के बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, वैदिक संस्कृति एवं आध्यात्मिक संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: भक्ति और श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ या...