देहरादून, मई 10 -- देहरादून। ग्राम पंचायत चंद्रोटी के सामुदायिक केंद्र में ग्राम प्रधान सारिका ठाकुर के नेतृत्व में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उत्तराखंड रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री ने प्रधान सारिका ठाकुर को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह पुंडीर, क्षेत्र पंचायत सदस्य गौतम शर्मा, पूर्व प्रधान हुक्म सिंह चौहान, संदीप ठाकुर, उपेंद्र थापली, प्रदीप चौधरी आदि ने रक्तदान किया। बेबीज डे आउट के साथ मनाया गया मदर्स डेदेहरादून। मदर्स डे पर रविवार को पैसिफिक मॉल में बेबीज डे आउट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान का लें संकल्प : सांसद मेहर हॉस्पिटल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हंस वैश और मॉल की एजी...