रिषिकेष, मार्च 9 -- चंद्रेश्वर नगर के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में खाली पड़े भूखंड में असामाजिक गतिविधियों को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन देकर उक्त भूखंड को अपने अधीन कर जनहित में समूचित विकास करवाने की मांग की। सोमवार को चंद्रेश्वर नगर सहित कई क्षेत्रों के पार्षद और आम लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे और मेयर शंभु पासवान को ज्ञापन सौंपा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि चंद्रेश्वर नगर में हनुमान मंदिर के पीछे लगभग तीन बीघा खाली जमीन पड़ी हुई है। जिसका वर्तमान में कोई स्वामी नहीं है। यह जमीन लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी है। जिसको पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा बच्चों के खेलने एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए दिया गया था। उक्त भूखंड पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ...