लखनऊ, मई 23 -- सर फोटो है बीकेटी,संवाददाता।चंद्रिका देवी रोड पर कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने धावा बोला। बदमाश दुकान के पीछे लगी ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और करीब 60 पेटी शराब चोरी कर ले गए। भवानीपुर के पास मनीष कुमार जायसवाल के नाम से कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान पंजीकृत है। दुकान पर सेल्समैन लवकुश यादव, अनिरुद्ध कुमार, मैनेजर हर्ष जायसवाल और विवेक सिंह कार्यरत हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार रात करीब 10 बजे कैशियर ने दुकान बंद कर हिसाब-किताब पूरा किया। उसके बाद सभी घर चले गए। शुक्रवार सुबह दुकान मालिक मनीष कुमार जायसवाल ने दुकान में चोरी की सूचना दी। डॉयल-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित का कहना है कि चोर दुकान के पीछे लगी ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल हुए। उसके बाद ताला तोड़कर शराब की पेटियां उठा...