चंद्रिका देवी मंदिर परिसर की दुकान में चोरी
लखनऊ, जून 8 -- बीकेटी,संवाददाता। बीकेटी के मां चंद्रिका देवी मंदिर परिसर की दुकान में रविवार रात नकाबपोश चोर ने 80 हजार रुपये चोरी कर लिए। सीसी कैमरे में चोर कैद हो गया है।कठवारा गांव निवासी अमर प्रताप सिंह उर्फ अतुल की मां चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में कॉस्मेटिक व पूजन सामग्री की दुकान है। रविवार रात नकाबपोश युवक दुकान में घुसा। गल्ले में रखे करीब 80 हजार रुपये चोरी कर भाग निकला।पहले भी आंगनबाड़ी केंद्र में हुई चोरीकुछ दिन पहले ही कठवारा गांव के बाहर स्थित मल्लाहन खेड़ा प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र से चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर समेत लाखों रुपए के उपकरण चोरी कर ले गए थे। उस घटना का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.