चंदौली, मार्च 28 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा-चंदौली हाइवे से होकर अगहरबीर बहुरिया नदी में जाने वाली चंदा ड्रेन इन दिनों झाड़ झंखाड़ और मलबे से पट चुका है। फसल डूबने की चिंता सताने लगी है। इस ड्रेन के पट जाने से बारिश और गांवों का पानी ओवरफ्लो होकर धान और गेहूं के सीजन में खेतों में पहुंच जाता है। जिससे फसल बर्बाद होती है। ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि ड्रेन की साफ सफाई बीस वर्षो से नहीं हुई है। इससे नाराज क्षेत्रीय लोगों के साथ किसानों और किसान यूनियन की ओर से धरना प्रदर्शन और तहसील दिवस पर अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। बावजूद साफ सफाई नहीं होने से किसान परेशान और चिंतित है।घरचित गांव के किसान अभिनव सिंह का कहना है कि ड्रेन की साफ सफाई नहीं होने और सिल्ट जमा होने के कारण किसानों के खेत बरसात और बाढ़ के पान...