चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने जीडीएस क्रिकेट एकडमी को हराया
कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर। केसीए की प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में शनिवार को चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने जीडीएस क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से हराया। जीत में आयुष ने बल्ले और वंश निगम ने गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया। मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में जीडीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 29.3 ओवर में 82 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से रुद्र ने 19 और अनंत ने 18 रन बनाए तो गेंदबाजी में वंश सक्सेना ने तीन और दुष्यंत ने दो को आउट किया। जवाब में चंद्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने नौ ओवर में दो विकेट पर 83 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में आयुष कुमार प्रजापति ने 56 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली तो गेंदबाजी में गणेश ने एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच दुष्यंत को चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.