गोरखपुर, अप्रैल 25 -- गोरखपुर। सेंट एंड्रयू कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए पियूष दयाल श्रीवास्तव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चंद्रा क्रिकेट अकादमी ने एनएस क्रिकेट एकेडमी को 26 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 133/8 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में एनएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.1 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। चंद्रा क्रिकेट एकेडमी की ओर से शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए आयुष कुमार प्रजापति को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...