गोरखपुर, मार्च 30 -- गोरखपुर। एनई रेलवे ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग (ए-डिवीजन) के फाइनल मुकाबले में सोमवार को चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अचीवर्स इलेवन को 2 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 40 ओवर के इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अचीवर्स इलेवन की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 226 रन बनाए। चंद्रा क्रिकेट एकेडमी के लिए शुभम चौधरी ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 39.1 ओवर में 228/8 के स्कोर बनाकर 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। चंद्रा क्रिकेट एकेडमी के समीर अंसारी को उनकी शानदार नाबाद 103 रनों की पारी और 1 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...