एटा, मार्च 31 -- श्रीचंद्रा स्वामी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुलिस लाइन के पास लालपुर में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हें-मुन्ने बच्चों के स्वागत गान से हुई। छात्र-छात्राओं ने गीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष वर्मा एवं अन्य अधिवक्ताओं का प्रबंधक राकेश गांधी की ओर से पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रतिबिंब होते हैं। इस मौके पर समाज सेवी एकेश लोधी, अरुणेश गुप्ता, ओमप्रकाश यादव किसान नेता, प्रधानाचार्य राम निवास यादव, सपा जिलाध्यक्ष परवेज ज़ुबैरी, सभासद गिरंद सिंह मौजूद रहे। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.