नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि चंद्रावल वाटर वर्क्स में आई बाधा को जल्द दूर कर लिया जाएगा और लोगों को पानी की आपूर्ति होने लगेगी। उन्होंने पंप हाउस का निरीक्षण किया और मौके पर चल रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। यह पंप हाउस केंद्रीय दिल्ली के महत्वपूर्ण क्षेत्रों (एनडीएमसी सहित) को पेयजल आपूर्ति करने वाली एक अहम इकाई है। जानकारी के अनुसार बीते 22 मार्च को यहां 600 मिमी व्यास की बैकवॉश पाइपलाइन फटने के कारण पंप हाउस के पास स्थित परिसर जलमग्न हो गया था। इसके चलते पंपिंग संचालन पूरी तरह बंद करना पड़ा था। घटना के तुरंत बाद मरम्मत और बहाली कार्य शुरू किया गया। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक कर लिया गया है और टीमें लगातार दिन-रात काम कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.