चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में मनाया एंटी रैगिंग दिवस
काशीपुर, अगस्त 12 -- काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को एंटी रैगिंग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। एंटी रैगिंग नोडल अधिकारी डॉ. रमा अरोरा ने छात्राओं को रैगिंग का अभिप्राय, कानूनी दंड एवं परिणाम, शिकायत की प्रक्रिया और ऑनलाइन शपथ-पत्र आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। अंत में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. दीपिका आत्रेय ने छात्राओं को रैगिंग मुक्त परिसर के लिए सामूहिक शपथ दिलाई। यहां एंटी रैगिंग प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. ज्योति रावत, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. अविनाश मिश्रा, कृति टंडन, विजेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह, घनश्याम, छात्रा प्रतिनिधि निकिता पांडे, शोभिता रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.