मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- कुढ़नी। कुढ़नी स्थानीय थाना क्षेत्र के चंद्रहट्टी कट प्वाइंट पर मंगलवार दोपहर बाद अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक उदय शंकर (52) चंद्रहट्टी गांव का ही निवासी था। हालांकि घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने उदय शंकर को लहूलुहान हालत में तुर्की छाजन स्थित एक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कुढ़नी पुलिस ने मामले की छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू की। बताया जाता है कि उदय खेती किसानी करते थे। वह चंद्रहट्टी चौक से साइकिल से घर लौटने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच हाजीपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकला। कुढ़नी प्रभारी पुनीत कुमार ने बताया कि परिजन की ओर से आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.