बलिया, अप्रैल 18 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में सातवें 'चंद्रशेखर हॉफ मैराथन' का आयोजन रविवार को होगा। दौड़ की शुरूआत बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर पटपर (पचखोरा) स्थित पेट्रोल पम्प से सुबह छह बजे होगा। आसन, सुखपुरा, सोबईबांध, हनुमानगंज, बहादुरपुर, कुंवर सिंह चौराहा होते हुए स्टेडियम तक कुल 21 किमी की दौड़ का समापन होगा। वीर लोरिक स्टेडियम में पुरस्कार वितरण सुबह नौ बजे से होगा। प्रथम विजेता को 1.25 लाख, द्वितीय को 65 हजार व तृतीय विजेता को 35 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कुल 30वें स्थान तक प्रतिभागियों में करीब तीन लाख रुपए पुरस्कार के रूप में वितरित होंगे। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर देश के सर्वमान्य नेता थे : विधान पार्षद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य सभा सांसद नीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.