रुडकी, फरवरी 18 -- चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इससे पूरा परिसर भक्तिमय और ऊर्जा से भर गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नन्हे बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच कौशल विकसित करना था। नन्हे कलाकारों ने कविता पाठ, एक्शन गीत और नृत्य के माध्यम से अपनी छिपी हुई प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। बच्चों की इन प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में 'इमोजी डांस प्रतियोगिता' सबसे खास रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.