चंद्रशेखर विचार मंच बेरमो ने पूर्व पीएम को याद किया
बोकारो, जुलाई 17 -- फुसरो, प्रतिनिधि। चंद्रशेखर विचार मंच बेरमो के तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेख का जन्म शताब्दी समारोह फुसरो नया रोड में मनाया गया। यहां क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और मंच के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। संचालन मंच के संयोजक चुन्नू सिंह ने किया। मुख्य वक्ता भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, भाजपा नेता विक्रम पांडेय व कांग्रेस नेता परवेज अख्तर ने कहा कि भारतीय राजनीति में युवा तुर्क के नाम से विख्यात चंद्रशेखर जी सिद्धांतों और निर्भीकता की मिसाल थे। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी गांव में एक साधारण किसान परिवार में जन्मे चंद्रशेखर जी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की और छात्र जीवन से ही क्रांतिकारी विचारों के धनी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.