मेरठ, सितम्बर 17 -- मेरठ नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर बाराबंकी में हुए हमले के विरोध में बुधवार को आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश सचिव डा. ओम प्रकाश ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कमिश्नरी पर धरना प्रदर्शन कर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष चतर सिंह जाटव ने बताया कि दलितों के मसीहा चंद्रशेखर आजाद पर हमला होना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सांसद चंद्रशेखर पर हमले के विरोध में धरना यह भी पढ़ें- आसपा ने दिया कलक्ट्रेट में धरना, ज्ञापन सौंपा यह भी पढ़ें- विभिन्न मुद्दों को लेकर आसपा ने किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...