चंद्रशेखर ने राजपाल सैनी के निधन पर जताया शोक
शामली, जून 7 -- थानाभवन। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर ने पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य राजकुमार सैनी के पिता राजपाल सैनी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। मोहल्ला खैल स्थित आवास पर पहुंचे चंद्रशेखर ने मृतक राजपाल सैनी की पत्नी उषा देवी से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें गले लगाकर सांत्वना देते हुए कहा, "मां, मैं भी आपका बेटा हूं। आपके दुख में आपके साथ खड़ा हूं। आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि राजपाल सैनी ने जीवनभर समाज सेवा करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके आदर्शों और समाज के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाने का कार्य परिवार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह परिवार के हर सुख-दुख में हमेशा साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.