सहारनपुर, अप्रैल 18 -- नानौता। राजपूत सभा नानौता द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सभा के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों एवं योगदान को याद किया। दिल्ली यमुनोत्री हाइवे स्थित राजपूत सभा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कि चंद्रशेखर एक निर्भीक एवं जनप्रिय नेता थे।जिन्होंने सदैव देशहित को सर्वोपरि रखा। पूर्व अध्यक्ष रामभूल सिंह ने कहा कि उनके सादगीपूर्ण जीवन और स्पष्टवादिता से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- राजनीति में सिद्धांतों से कभी नहीं डिगे 'जननायक' इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, पूर्व अध्यक्ष रामभूल सिंह, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.