चंद्रशेखर जनशताब्दी पर देश भर में आयोजन
बलिया, मई 29 -- बलिया। चंद्रशेखर जन्म शताब्दी समारोह के तहत शहर के टाउन हाल में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए जन्मशताब्दी समारोह आयोजन समिति के राष्ट्रीय संयोजक अरुण श्रीवास्तव ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के जन्मशताब्दी वर्ष में देश के अलग-अलग हिस्सों 100 कार्यक्रम आयोजित किए जाने की रूप रेखा प्रस्तुत की। बताया कि सात जून को भिंड, 21 जून शिमला, 25-26 जून को दिल्ली व ग्वालियर, पांच व आठ जुलाई को पुणे, बनारस तथा भुवनेश्वर, 9-10 व 12 जुलाई को कोलकाता व पटना तथा 9 अगस्त को मुंबई में सेमिनार, संगोष्ठियां, पदयात्रा जैसे अभियान होंगे। यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर की पत्रकारिता ने देश में खींची थी नई लकीर : अरविंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.