आजमगढ़, अगस्त 26 -- आजमगढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद आजमगढ़ क्षेत्र की क्षेत्रीय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार को अपराह्न संपन्न हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, शेषनाथ मिश्रा और चुनाव पर्यवेक्षकों की देख-रेख में परिषदीय कार्यालय में चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से चौथी बार चंद्रशेखर सिंह को निर्विरोध क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गिरिजेश उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री पद पर वेदप्रकाश पांडेय और प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर धीरेंद्र कुमार सिंह को चयनित किया गया। इस चुनाव में परिषद की 12 शाखाओं के शाखा अध्यक्ष, शाखा मंत्री समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रोडवेज में अरविंद 17वीं बार क्षेत्रीय अध्यक्ष बने यह भी पढ़ें- प्रमोद 12वीं बार बने अध्यक्ष, आलोक मंत्री य...