चंद्रशेखर को झटका, पूर्व सांसद अमीर आलम और बेटे नवाजिश आसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए
मुजफ्फरनगर, सितम्बर 23 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय कैराना संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद अमीर आलम और उनके बेटे एवं पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने चंद्रशेखर की आजद समाज पार्टी को छोड़ दिया है। यूपी चुनाव से पहले चंद्रेशखर को बड़ा झटका लगा है। दोनों ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एवं सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की मौजूदगी में दोनों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। दोनों के आजाद समाज पार्टी छोड़ने के बाद से ही कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। अमीर आलम का पश्चिमी यूपी की राजनीति में करीब चार दशक लंबा राजनीतिक सफर रहा है, जबकि नवाजिश आलम बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। कांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.