फतेहपुर, मार्च 16 -- फतेहपुर। सर्व फॉर ह्यूमैनिटी को रक्तदान के क्षेत्र में नि:स्वार्थ भाव से काम करने के चलते अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के वंशज अमित आजाद तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया। बिहार के गया में शहीद भगत सिंह यूथ बिग्रेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोआबा सहित बाहरी जिलों में संस्था द्वारा जरुरतमंदो को रक्त उपलब्ध कराए जाने की सेवा को देखते हुए संस्था के प्रबंधक गुरमीत सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड से सोनी कुमार वर्मा, अमृत, शुभम, महेश कुमार, अंगद, भूपेंद्र दवे, प्रदीप इसरानी, आशुतोष सिंह, शीर्ष दीप आदि मौजदू रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...