चंद्रशेखर की ASP के 4 पदाधिकारियों समेत 69 पर मुकदमा; शव रखकर ट्रैफिक बाधित करने का आरोप
हिन्दुस्तान संवाद, जून 23 -- संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित बघौली में सड़क दुर्घटना में घायल की मौत को लेकर भीड़ ने सोमवार की देर शाम एसपी कैंप कार्यालय के समीप कलक्ट्रेट तिराहे पर सड़क जाम कर दी। पुलिस के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस मामले में पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के 4 पदाधिकारी समेत 69 पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन पर लाठी-डंडे के साथ खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर शव रखकर यातायात बाधित करने का आरोप है। कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज ध्रुव नारायन यादव ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि अनई गांव निवासी सुभाषचंद्र 18 जून को बघौली चौराहे पर सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 22 जून को उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी रीमा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।शव रखकर मार्ग जाम करने का आरोप सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.