अल्मोड़ा, जून 23 -- अल्मोड़ा। दन्या थाना क्षेत्र के सेली गांव में हुए चंद्रशेखर पांडे हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक नारायण दत्त पाण्डे ने तहरीर दी है। कहना है कि उनका 40 वर्षीय बेटा चंद्रशेखर पांडे अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी खष्टी देवी के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। रोज-रोज के इस क्लेश से तंग आकर पत्नी ने यह बात हरियाणा के हांसी में रह रही अपनी बड़ी बेटी जानकी और दामाद धर्मवीर को बताई थी। इसी बात से नाराज होकर तीनों ने मिलकर चंद्रशेखर को रास्ते से हटाने की खूनी साजिश रच डाली। बीते 20 जून की रात बेटी और दामाद अचानक हरियाणा से सेली गांव तोक शौधार पहुंचे। यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में बेटी और हरियाणा के दामाद ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, शरीर में चोट के 15 निशान रात में ही तीनों ने एकराय होकर सो रहे चंद्रशे...