बलिया, मई 23 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। चंद्रशेखर की पत्रकारिता, वैचारिक प्रतिबद्धता और सामाजिक मूल्यों को केंद्र में रखकर जिले में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन 28 मई को किया जा रहा है। 'चंद्रशेखर की पत्रकारिता दृष्टि' विषय पर होने वाला यह कार्यक्रम नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट के कारणों को उजागर करने और उसके समाधान की दिशा में सार्थक पहल माना जा रहा है।जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तथा चंद्रशेखर जन्मशताब्दी समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि यह संगोष्ठी बापू भवन (टाउन हॉल) में होगी, जिसका ऐतिहासिक और समसामयिक दोनों दृष्टियों से विशेष महत्व है। कहा कि चंद्रशेखर जी ने यंग इंडियन पत्रिका के संपादक के रूप में देश-दुनिया की घटनाओं पर अपने निर्भीक और स्पष्ट संपादकीय लेखों के माध्यम से हमेशा बेबाक राय रखी। यह भी...