चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति लगाने के काम को रोके जाने पर आरटीआई दायर
हापुड़, जून 27 -- ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने नगर पालिका द्वारा चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति लगाने के काम को रोके जाने के मामले में आरटीआई दायर कर जानकारी मांगी है। नानक चंद शर्मा ने नगर पालिका अधिकारियों से आरटीआई के जरिए पूछा है कि चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति किसके कार्यकाल में पास हुई थी। उस समय नगर पालिका के सभासद कौन-कौन थे और प्रस्ताव कब पास हुआ था। मूर्ति फ्रीगंज रोड पर लगाई जानी थी, लेकिन नगर पालिका ने इसे रोक दिया।इस रोक के फैसले से ब्राह्मण समाज में काफी नाराजगी फैल गई है। ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरटीआई में यह भी पूछा है कि मूर्ति का काम किसके कहने पर रोका गया। यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति लगाने के काम को रोके जाने पर आरटीआई दायर उन्होंने साफ तौर पर जवाब मांगा है ताकि पूरा मामला सामने आ सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.