सोनभद्र, फरवरी 28 -- ओबरा। राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वाधान में शुक्रवार की देर शाम क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का शहादत दिवस मनाया गया। अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने क्रांतिवीर चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रधानमंत्री से क्रांतिकारियों की संपूर्ण जीवनी और उनके आदर्श को अनिवार्य रूप से प्रत्येक कक्षाओं में पढ़ाने के लिए अनिवार्य करने की मांग किया। इस मौके पर दौरान झल्लन शर्मा, महताब आलम, संतोष कन्नौजिया, सोनी खान, संतोष पटेल, विभाष घटक, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.