नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में चेयरमैन पद पर एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति का नोएल टाटा ने विरोध किया है। दरअसल, टाटा संस के बोर्ड ने एन. चंद्रशेखरन को चेयरमैन के तौर पर आगे बनाए रखने के प्रस्ताव पर 4-1 से वोट किया लेकिन इस फैसले से ग्रुप के अंदर विवाद खड़ा हो गया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएल टाटा ने इस कदम का विरोध किया है और वोटिंग को "गैर-कानूनी" बताया है।AGM में होगी चंद्रा को हटाने की कोशिश नोएल टाटा ने मनीकंट्रोल को बताया कि वे इस वोट को गैर-कानूनी मानते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने चंद्रा के चेयरमैन बनने के फैसले के खिलाफ वोट दिया था। एक कानूनी राय के आधार पर मेरे वीटो को गलत तरीके से नजरअंदाज कर दिया गया।" मनीकंट्रोल सूत्रों के मुताबिक नोएल की अगुवाई वाली टाटा ट्रस्ट्स सालाना आम ब...