हजारीबाग, जून 30 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। बड़ा बाजार स्थित जैन भवन के पास अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, झारखंड प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री सुदेश कुमार चंद्रवंशी सहित प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि महासभा 120 वर्षों से समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने समाज से बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा ज्ञान के लिए पढ़ो, अधिकार के लिए लड़ो, संगठित रहो और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाओ के मूल मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर समाज को जागरूक करन...